Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

दुकानदार से मारपीट कर हजारों रुपये छीनने का आरोप

जनवाणी ब्यूरो |

भोपा: थानाक्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग निवासी एक व्यक्ति ने चार आराेपियो पर अपने दुकानदार पुत्र के साथ मारपीट कर हजारों रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग निवासी मौहम्मद इनाम ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा इकराम गांव में दुकान कर मुर्गें बेचने का काम करता है। गुरुवार की देर शाम वह अपना काम निपटा कर अपनी दुकान बंद कर रहा था।

आरोप है कि तभी गांव के चार युवक दुकान पर आए और उसके बेटे के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके पुत्र से दुकानदारी के 15500 रूपये भी छीन लिए।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, जांच की जा रही है कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img