Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

अनियंत्रित बाइक थ्रेशर मशीन से टकराई, चालक की मौत

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: अनियंत्रित बाइक सडक़ किनारे खड़ी थ्रेशर मशीन से टकरा जाने के कारण बाइक चला रहे व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खेड़ा मुगल चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महमूदपुर गांव निवासी राजेश का बेटे राजाराम (48) शादियों में खाना पकाने का काम करता था। गुरुवार की रात वह किसी समारोह से काम निपटा कर बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह गांव फलौदा रहमतपुर के निकट पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड़ी थ्रेशर मशीन से जा टकराई।

जिसमें राजाराम गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों से जानकारी मिलने पर खेड़ामुगल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img