Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

आज लड़कियां भी किसी से कम नहीं: सुमन नेगी

  • मॉलीवुड स्टार ने शामली में की ‘थानेदारनी’ की शूटिंग
  • मुख्यमंत्री योगी से यूपी में फिल्म सिटी के निर्माण की मांग

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: फिल्म स्टार सुमन नेगी ने कहा है कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। बेटियां वो हर काम कर सकती हैं जो बेटे कर सकते हैं। भारत में आज लड़कियां फाइटर प्लेन राफेल उड़ा रही हैं। फिर भी आज बेटों और बेटियों में भेदभाव किया जा रहा है, जो ठीक नहीं है।

रविवार को मॉलीवुड फिल्म स्टार सुमन नेगी एसटी तिराहा स्थित रजवाडा फार्म में नई शार्ट फिल्म ‘थानेदारनी’ की शूटिंग करने पहुंचीं। शूटिंग के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान नेगी ने बताया कि ‘थानेदारनी’ फिल्म लड़कियों पर आधारित है। फिल्म में एक लड़की पुलिस अफसर बनी है।

फिल्म में दिखाया गया है कि आज बेटियां भी किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं है। आज बेटियां अपने देश में फाइटर प्लेन राफेल उड़ा रही हैं तो सेना में भी दुश्मनों से लोहा ले रही हैं। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, आईएएस, आईपीएस अफसर तक बेटियां बन चुकी हैं। फिर भी, बेटे और बेटियों में आज भी भेदभाव किया जाता है। मां-बाप को अपनी बेटी व बेटों को बराबरी का दर्जा देना चाहिए।

सुमन नेगी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उप्र में फिल्म सिटी बनाए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि यूपी में फिल्म सिटी का निर्माण होने से लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। वे जल्द ही अन्य कलाकारों के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर फिल्म सिटी का निर्माण कराए जाने की मांग करेंगी। नेगी ने बताया कि पश्चिमी उप्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। बस! उनको तराशे जाने की जरूरत है।

मॉलीवुड एक्ट्रेस ने बताया कि भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन के साथ उनकी एक फिल्म शीघ्र आ रही है। इसके अलावा भोजपुरी में परछाई, बेईमान आशिक में भी वे काम कर रही हैं।

‘थानेदारनी’ फिल्म के डायरेक्टर विकास सैनी ने बताया कि उनकी फिल्म लड़कियों के संबंध में हैं। देश 21 वीं सदी में पहुंच चुका लेकिन आज भी कुछ जगह लड़कों एवं लड़कियों में भेदभाव लव किया जाता है। इस अवसर पर भूपेंद्र सिसौदिया, बबलू, विकास सैनी, श्रवण शर्मा, सौरभ भार्गव, मदन मोहन तिवारी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img