Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग से लाखों का नुकसान

जनवाणी संवाददाता |

हसनपुर लुहारी: हसनपुर लुहारी बस स्टैंड के निकट एक हलवाई की दुकान में शनिवान की रात्रि में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। रविवार की सुबह पड़ोसी दुकानदार ने दुकान मालिक को आग लगने की सूचना दी। तब तक सब सामान जल कर राख हो चुका था।

गांव हसनपुर लुहारी में बस स्टैंड के निकट हलवाई की दुकान है। दुकानदार प्रतिदिन की भाँति शनिवार की रात में दुकान बंद कर अपने घर चला गया। इसी बीच रात्रि में शॉर्ट सर्किट से दुकान में अचानक आग लग गई। दुकानदार के मुताबिक घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

दुकान में रखा एक फ्रिज व बेटरा इनवेटर, मेज कोटर व अन्य सामान जल गया। रविवार की सुबह पड़ोसी दुकानदार जब अपनी दुकान पर पहुंचा तो हलवाई की दुकान से धुआं निकल रहा था। इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। हलवाई दुकानदार से सूचना मिलने पर दुकान पर पहुंचा और दुकान का ताला खोला तो देखा लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। संयोग अच्छा रहा है कि दुकान बंद होने के कारण अन्य दुकानों तक आग की लपटें नहीं पहुंच सकी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img