Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे गिरी, 10 की मौत की खबर

जनवाणी ब्यूरो |

शाहजहांपुर: जिले में आज शनिवार को बड़ा हादसा होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्रा नदी के पुल से नीचे गिर गई। ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 40 लोग सवार थे। कई लोगों के मरने की सूचना मिल रही है।

हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भिजवाया गया। बैक करते वक्त ट्रॉली पुल से नीचे उतर गई। देखते ही देखते ट्रॉली पुल से नीचे जा गिरी। घटना के वक्त ट्रॉली में महिलाएं, बच्चे समेत कई लोग सवार थे। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। आस-पास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।

लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ट्रॉली को सीधा किया। ट्रॉली के नीचे दबे घायलों को अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि करीब 10 लोगों की मौत हो गई है। कई घायल हैं। इन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img