Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

प्लाईवुड के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: मंगलवार की देर रात प्लाईवुड के गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया। आग लगने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

नगर में शामली रोड पर मोहल्ला पट्टोवाला निवासी सुभाष गोयल की गोयल टिंबर ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दुकान हैं। दुकान के बराबर में ही उनका प्लाईवुड का गोदाम बना हुआ हैं। देर रात करीब एक बजे गोदाम में आग लग गई। गोदाम में आग लगने की सूचना आस पड़ोस के लोगों ने गोदाम मालिक को दी।

जिसकी सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। आग अधिक लगने के कारण एक अन्य फायर ब्रिगेड की गाड़ी शामली से बुलाई गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की दोनों गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।

प्लाईवुड गोदाम के मालिक सुभाष गोयल ने बताया कि गोदाम के अंदर प्लाई, सनमाइका, डोरमेट व शीशा आदि सामान रखा हुआ था। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हैं। आग लगने से लाखों रुपये की कीमत का सामान जलकर राख हो गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img