Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया ईदगाह का निरीक्षण

  • सुरक्षा व्यवस्था व पुलिस अधिकारियों की तैनाती समेत मार्ग पर सुचारु यातायात के संचालन पर जोर देते हुए रूपरेखा तैयार करने के निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह एवं एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति द्वारा आगामी ईद पर्व के दृष्टिगत शामली रोड स्थित ईदगाह स्थल का निरीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा ईदगाह समिति के सदस्यों के साथ वार्ता कर ईद के दिन ईदगाह स्थल की तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की एवं सभी को प्रशासन की ओर समस्त औपचारिक व्यवस्थाए पूर्ण करने का आश्वासन दिया एवं ईद पर शांति व्यवस्था में भी सहयोग किये जाने की अपेक्षा की गयी।

उन्होनें समिति के सदस्यों से निर्धारित स्थान पर ही नमाज अदायगी एवं शान्तिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपील की गयी। एसपी सिटी ने नगर में सुरक्षा-व्यवस्था एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती सहित मार्ग पर सुचारु यातायात के संचालन पर जोर देते समस्त तैयारियों की रुपरेखा बनाने के निर्देश दिए।

36 11

उन्होनें कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी प्रकार की अप्रिय, असामाजिक टिप्पणी न करें एवं न ही इस प्रकार की कोई पोस्ट करें। उन्होने सभी को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन पुरी तरह मुस्तैद है, किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नही होने दी जायेगी।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर हेमराज को ईदगाह के आसपास पर्याप्त साफ-सफाई, सुचारू जलापूर्ति एवं मार्ग पर गड्ढों की मरम्मत कराने हेतु निर्देशित किया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों को सुचारु रुप से विद्युत आपूर्ति के निर्देश दियें। उक्त निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एएसपी सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img