Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

अलविदा जुम्मा, ईद एवं नगरीय निर्वाचन की तैयारियों को लेकर बैठक

  • सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों एवं अराजकतत्वों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: अलविदा जुम्मा, ईद एवं नगरीय निकाय निर्वाचन के दृष्टिगत जिलाधिकारी अरविन्द मल्लपा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने गुरुवार को जिला पंचायत स•ाागार में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के आवश्यक बैठक कर निर्देश दिये कि त्यौहार से पूर्व थानावार शांति समिति की बैठकों का आयोजन किया जाये। उन्होने कहा कि शासन द्वारा जारी दिशा निदेर्शों का अनुपालन सुनिश्चत किया जाये। उन्होने कहा कि खुराफाती तत्व व असमाजिक तत्वों पर पूरी नजर रखी जाये। जिलाधिकारी ने सीओ को निर्देश दिये कि सवेदनशील स्थलों आदि का निरीक्षण करे तथा अपने अपने क्षेत्रों मे शांति समिति की बैठक अवश्य करें।

34 11

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, विधुत विभाग के अधिकारियों, जल निगम को निर्देशित किया कि ईद के दिन बिजली पानी, विधुत व साफ सफाई कराया जाना सुनिश्चत किया जाये। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।

उन्हाने कहा कि शांति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की जायेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुंमन ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने व किसी भी प्रकार से जनपद का माहौल बिगाडने वालो से सख्ती से निपटा जायेगा। किसी को बख्शा नही जायेगा। उन्होने कहा कि जनपद में धारा 144 लगी है एवं नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु आचार संहिता का भी पालन कराया जायेगा। उन्होने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि त्यौहार पर कोई नई परम्परा न शुरू की जाये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व गजेन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप सहित उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, अध्शिसी अधिकारी, जल निगम एवं विद्युत वि•ााग के अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img