Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 10 कर्मचारी रहे अनुपस्थित

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों प्रथम का प्रशिक्षण कार्यक्रम दिल्ली रोड स्थित रेनबो स्कूल में प्रथम पाली में प्रातः 10.00 बजे से 2.00 बजे तक आयोजित किया गया।

जिसमे 10 पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारियों में पीठासीन अधिकारी देविज कुमार, सुनील कुमार और मतदान अधिकारी प्रथम संदीप कुमार, गुलाब सिंह, रूपेश कुमार मिश्र, शम्भू लाल, देवेन्द्र सिंह सहगल, शिवदेन सिंह, तेजपाल सिंह एवं रोहित कुमार शामिल थे।

मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी, मतदान कार्मिक व्यवस्था एवं प्रशिक्षण विजय कुमार ने अनुपस्थिति पाये गये कर्मचारियों को अपना लिखित स्पष्टीकरण साक्ष्यों सहित 03 दिन के अन्दर प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा यदि निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण प्राप्त नही होता है तो सम्बन्धित कर्मचारियों के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए विभागीय कार्यवाही कराने के लिए बाध्य होना पडेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img