मेले में हुआ अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
देवबंद: श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेले में अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें प्रख्यात कवयित्रियों ने सुंदर काव्य पाठ कर श्रोताओं की जमकर वाहवाही लूटी।
नगर पालिका परिषद देवबंद के तत्वावधान में आयोजित हुए कार्यक्रम का उदघाटन भाजपा नेता राकेश गांगुली ने फीता काटकर किया। जबकि दीप प्रज्वलित मनोज नामदेव व माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण गौरी धीमान ने किया। कवयित्री सम्मेलन का शुभारम्भ सरला मिश्रा ने सरस्वती वंदना कर किया।
नोएडा से आई रूपा राजपूत ने काव्य पाठ करते हुए कहा कि दाता से यदि मुझको कुछ वरदान मिले, यही भूमि फिर मुझे यही पहचान मिले। रीवा से आई क्रांति पाण्डेय ने वीर रस में सुनाया जो पीकर आंसुओं को भी स्वयं ही मुस्कुराती है, करे बलिदान इच्छा सब न जाने सुख क्या पाती है।
कानपुर की डा. अंजना कुमार ने अपनी कविता मोहब्बत है जो तुम करते हो हमसे, चाहकर भी खुद छुपा न सकोगे। सुनाकर जमकर वाहवाही लूटी। इनके अलावा डा. शुभम त्यागी मेरठ, शशी पांडेय दिल्ली, निभा चौधरी आगरा, सरला मिश्रा, पावनी, की कविताओं को भी श्रोताओं ने खुब सराहा। अध्यक्षता राजकिशोर गुप्ता ने की। अंत में संयोजक तुषार धीमान व गौरव विवेक ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।