ब्राह्मण धर्मशाला में कराई गई भगवान परशुराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
कक्षा दसवीं में अव्वल रहने वाले छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: ब्राह्मण सभा एवं महिला ब्राह्मण सभा के संयुक्त तत्वावधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर नजीबाबाद में भगवान परशुराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके साथ ही दसवीं कक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सावित्री-शेखर मेधावी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।