जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि, एक अज्ञात व्यक्ति ने ‘डायल 112’ पर एसएमएस के जरिए धमकी दी है। जिसके बाद व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। दरअसल, इसकी जानकारी लखनऊ पुलिस द्वारा मिली है।
धमकी में लिखा है कि, “मैं जल्द ही सीएम योगी को मार दूंगा”। धमकी मिलने के बाद ‘112’ के ऑपरेशन कमांडर ने थाना सुशांत गोल्फ सिटी में मामला दर्ज कराया है। आईपीसी की धारा 506, 507 और आईटी एक्ट 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच एजेंसियां अलर्ट मोड पर हो गईं हैं।