Wednesday, February 18, 2026
- Advertisement -

कानून व्यवस्था बेजार, कानून के रखवाले भी बदमाशों के हो रहे शिकार: कांग्रेस

  • मुख्यमंत्री के बयान ‘‘यूपी में सब कुछ चंगा’’ हास्यास्पद – अशोक सिंह

  • लखीमपुर खीरी के लिधियाई मोड़ पर सिपाही अनिल सिंह चौहान की बदमाशों द्वारा गोली मारकर की गई हत्या ध्वस्त कानून व्यवस्था की खोलता पोल

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक एवं प्रवक्ता अशोक सिंह ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से जारी बयान में लखीमपुर खीरी में पुलिस के सिपाही अनिल सिंह चौहान की बेखौफ बदमाशों द्वारा गोली मारकर की गई नृशंस हत्या प्रदेश की दिनों दिन बेजार होती जा रही कानून व्यवस्था का जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के हालात यह हो गये हैं कि खुद कानून के रखवाले ही बदमाशों की गोलियों के शिकार हो रहे हैं।

हरदोई में राजस्व टीम के सामने ही गोलियां चली। राजधानी के अति व्यस्तत्म इलाके कैसरबाग में सरेराह महिला की चेन और व्यापारी का लाखों रुपये की लूट हुई। उन्नाव में दलित बच्ची के रेप के आरोपियों के जेल से छूटने पर पीड़िता और उसके बच्चे को जिंदा जलाया। बस्ती में कोतवाली के अन्दर युवक पूछताछ के नाम पर पुलिस द्वारा पीट-पीट कर हत्या। जालौन में परीक्षा देकर लौट रही बच्ची को राह चलते सड़क पर बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या।

सिंह ने कहा कि अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि आमजनता की कौन कहे खुद खाकीधारी ही बदमाशों की गोलियों का निशाना बन रहे हैं। इतना ही नहीं अभी पूरा उ0प्र0 प्रयागराज की दिल दहलाने वाली घटना से उबर नहीं पाया है कि प्रदेश के लगभग सभी जनपदों में हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती की घटनाओं में बाढ़ सी आ गई है।

सिंह ने कहा कि उ0प्र0 के आत्ममुग्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उ0प्र0 से लेकर कर्नाटक तक माफिया राज के खात्मे और यूपी में सब चंगा का ढोल पीट रहे हैं और प्रदेश की पुलिस बदमाशों की गोलियों का शिकार हो रही है। खोखले दावे, कोरे भाषणों से कानून व्यवस्था सुधारने का दंभ भरने वाली भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश की योगी सरकार अपराध में जीरो टॉलरेन्स का माखौल उड़ा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर में बदला मौसम का मिजाज, ठंड की हुई वापसी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: करीब दस दिनों से लगातार तेज...

Gold Silver Price: चांदी में जोरदार तेजी, 2,700 रुपये उछली कीमत, सोना 1.53 लाख पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू बाजार में...

AI Impact Summit: भारत बना ग्लोबल समिट का केंद्र, फिनलैंड के पीएम समेत कई नेता होंगे शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो...
spot_imgspot_img