जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: पुलिस की कार्रवाई से क्षुब्द लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा रखा है। मौके पर पहुंचे राज्यमंत्री ने तत्काल राहत और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सड़क हादसे में हुए गंभीर रूप से घायल की आज मौत हो गई। 6 दिन पूर्व मयूरी और भैंसा बुग्गी की टक्कर में 6 वर्षीय बालक की मौत हो गई थी। जबकि आज 60 वर्षीय वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपी पक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी जिससे क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने मृतक के शव को मवाना हस्तिनापुर मार्ग पर थाने के समीप रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए आर्थिक मदद देने की भी घोषणा की जिसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया।