Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

छह माह, छह लाश, शिनाख्त को छूटे पसीने

  • क्षेत्र में अज्ञात लाशें पुलिस का बनी सिर दर्द

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: खरखौदा थाना क्षेत्र में छह माह में छह लावारिस लाश मिलने के बाद आज तक उनकी शिनाख्त नहीं हुई। ये लावारिस लाशे पुलिस के लिए अनसुलझी पहेली बनकर रह गई हैं। पुलिस की लाख कौशिशों के बाद भी इन लावारिस लाशों की शिनाख्त करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। आखिर किन कातिलों ने इनकी हत्या की और किसने इनकी पहचान छिपाने का प्रयास किया। यह वाकई चौंकाने वाला है।

खरखौदा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नवम्बर माह से अप्रैल तक ऐसी कई शव बरामद हुए। जिन्हें हत्या कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक पहचान छिपाने का प्रयास किया गया था। खरखौदा पुलिस ने ऐसी छह लाशों को लावारिस हालत में बरामद किया और उनका बाद में शिनाख्त न होने पर लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस के लिए ये छह लाशें एक मिस्ट्री बनकर रह गई हैं।

15 33

आखिर इनका वारिस कौन था। हुमांयु नगर में जिस गर्भवती महिला की हत्या कर शव को बोरे में बंद करके डाला गया था। उस स्थिति में पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात ये है कि आखिर इन लाशों की शिनाख्त करने वाला कोई शख्स थाने नहीं पहुंचा। पुलिस ने भी इन्हें लावारिस मानकर इस पर पर्दा डाल दिया।

खरखौदा क्षेत्र में छह माह में मिलने वाली लाशें

  • 25 नवम्बर वर्ष 2022 को कैली स्थित यात्री शेड में 60 वर्षीय वृद्ध का शव मिला था।
  • 6 दिसम्बर को वर्ष 2022 मेरठ रोड पर कस्बे की खरजाल कालोनी के नाले में 32 वर्षीय युवक का शव मिला था।
  • 21 दिसम्बर में नायरा पेट्रोल पम्प के पास बंद पड़े ढाबे में 36 वर्षीय युवक का शव मिला था।
  • 12 फरवरी में बिजली बंबा हुमायूं नगर में बंद बोरे में अज्ञात गर्भवती महिला की लाश मिली थी
  • 13 फरवरी में कस्बा में स्टेट बैंक के पास 55 वर्षीय अधेड़ का शव मिला था
  • 14 अप्रैल को नौगजा पीर के पीछे र्इंख के खेत मे 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला था

युवती को गलत मैसेज भेजने पर हिन्दू जागरण मंच का हंगामा

मेट्रो प्लाजा में मोबाइल शॉप पर काम करने वाले गैर संप्रदाय युवक ने कई बार एक युवती को वाट्सऐप पर दोस्ती करने का मैसेज भेजा। इतना ही नहीं युवक ने मोबाइल पर गलत मैसेज भी भेज दिये। युवती से छेड़छाड़ पर हिन्दू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने मेट्रो प्लाजा में जमकर हंगामा काटा। आरोपी युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया और जमकर पीटा। हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। काफी देर तक हिन्दू जागरण मंच का कॉम्प्लेक्स में हंगामा चलता रहा।

ब्रहमपुरी क्षेत्र माधवपुरम निवासी एक युवती मार्च के महीने में मेट्रो प्लाजा स्थित अभिषेक जैन की मोबाइल शॉप में अपना मोबाइल ठीक कराने गई थी। युवती का आरोप है कि शॉप पर काम करने वाले एक गैरसंप्रदाय युवक ने कु छ दिनों बाद ही उसके मोबाइल पर फोन करना शुरु कर दिया। युवक रोज उसके वाट्सऐप पर दोस्ती करने का मैसेज भेजने लगा। कई बार उसने अश्लील व गलत मैसेज भेजे। युवती ने कई बार युवक को मैसेज भेजने पर आपत्ति जताई, लेकिन युवक नहीं माना।

युवती ने हिन्दू जागरण मंच महानगर अध्यक्ष से संपर्क साधा और अपनी पीड़ा बताई। शनिवार हिन्दू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष ललित गुप्ता अमूल पीड़िता सहित अपने तमाम दर्जनों कार्यकर्ता के साथ मेट्रो प्लॉजा पहुंच गए। युवती ने युवक को फोन किया तो उसने अपना फोन स्विच आॅफ कर लिया। मोबाइल शॉप पर पहुंचकर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने युवक के खिलाफ हंगामा शुुरु कर दिया। युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना पर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उग्र हो गए।

उन्होंने साद नाम के आरोपी को दुकान में पकड़ लिया और उसे जमकर पीटा। वहीं काम्पलैक्स में हंगामा होते देख व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर रेलवे रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी साद व एक अन्य को हिरासत में ले लिया। हिन्दू जागरण मंच ने गैरसंप्रदाय युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए काफी देर तक मेट्रो प्लॉजा पर हंगामा काटा।

महानगर अध्यक्ष ललित गुप्ता ने छेड़छाड़ के आरोपियों पर पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है । इस मौके पर हिन्दू जागरण मंच अध्यक्ष ललित गुप्ता, भारत भूषण, प्रदीप कौशिक, सहसंयोजक कुलदीप वर्मा,अभिषेक चौहान, ममता त्यागी, सुधांशु जी महाराज राजीव गोयल अंकुर गोयल, अजय गुप्ता, धनंजय कालिया आदि मौजूद रहे।

मृतक प्रयाग के पिता ने सुरक्षा न हटाने की मांग की

कंकरखेड़ा: पावली खुर्द गांव में मृतक अधिवक्ता प्रयाग चौधरी के घर पर 20 मई 2022 से सुरक्षा में तैनात पीएसी को हटाने का आदेश मिला है। फरमान आया हैं कि मई के पहले हफ्ते में ही पीएसी के जवानों को हटाया जाएगा। जिसके बाद मृतक अधिवक्ता के पीड़ित परिजनों को जान का खतरा दिखाई दे रहा है। खिर्वा रोड स्थित पावली खुर्द गांव निवासी प्रयाग चौधरी पुत्र निरंकार चौधरी की 20 मई 2022 को घर में घुसकर बदमाशों ने गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया था।

मृतक के पिता की तहरीर पर एक लाख का इनामी सनी काकरान समेत उसकी मां ऊषा और सेना जवान भाई समेत छह आरोपितों पर केस दर्ज हुआ था। सनी की मां और भाई पर षड्यंत्र रचने के आरोप लगे थे। वर्तमान में ऊषा और सनी का भाई जमानत पर हैं। सनी काकरान तिहाड़ जेल में बंद हैं। घटना के बाद से ही मृतक के घर पर पीएसी के छह जवान ड्यूटी पर हैं। निरंकार चौधरी का कहना है कि मई के पहले हफ्ते में पीएसी को अफसर हटाने की बात कह रहे हैं। अगर, पीएसी हटती है तो उनकी भी जान को खतरा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img