नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) गुरुवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। इस बार नतीजे पिछले वर्ष की तुलना में तीन दिन पहले जारी किए जा रहे हैं। परिणाम शाम चार बजे निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. महेंद्र देव और परिषद के सचिव भगवती सिंह द्वारा घोषित किए जाएंगे।
इस वर्ष परीक्षा में कुल 53,37,778 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें 25,23,112 छात्राएं, 28,14,612 छात्र और 54 ट्रांसजेंडर परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच प्रदेश भर के 8,033 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।
छात्र-छात्राएं अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। बोर्ड ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं और परिणाम घोषित होने के साथ ही वेबसाइट पर लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा।

