Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

बहादराबाद में गंगनहर पटरी से अतिक्रमण हटाया गया

जनवाणी ब्यूरो |

बहादराबाद: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के निर्देशों के क्रम में एसडीएम पूरण सिंह राणा के नेतृत्व में एक टीम ने सोमवार को बहादराबाद में गंग नहर पटरी पर, जहां पूर्व में सिंचाई विभाग का पनचक्की भवन था, जिस पर कुछ लोगों ने भवन के बाहर व अन्दर दो मजार स्थापित कर दी थी, का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि जिसमें मजार स्थापित की गयी है, वह भवन वर्तमान में आपदा की दृष्टि से काफी जीर्ण-शीर्ण स्थिति में है, ऐसे में कभी भी वहां पर कोई घटना घटित हो सकती है। इसके अतिरिक्त धार्मिक आड़ में सरकारी संपति पर क़ब्ज़ा किया गया है को देखते हुये मजार से जुड़े हुये मौलवी आदि लोगों से टीम ने धार्मिक नीति एवं आपदा के दृष्टिकोण से बातचीत की।

इस पर मजार से जुड़े हुये मौलवी आदि ने वर्तमान परिस्थितयों को देखते हुए इन दोनों मजारों एवं इनमें स्थापित दान पात्रों को स्वयं ही वहां से हटा दिया, जिस पर टीम ने उनका हार्दिक आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिलाधिकारी ने इस प्रकरण पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा है कि सिंचाई विभाग की सम्पत्ति पर कैसे ये मजार स्थापित हो गयीं। इस अवसर पर सीओ निहारिका सेमवाल, सिंचाई विभाग के अधिकारी, मौलवी सहित सम्बन्धित पदाधिकारी/अधिकारीगण उपस्थित थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img