Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

निकाय चुनाव के मद्देनजर स्कूल-कॉलेजों में दो दिन का अवकाश

  • तीन मई को शहरी क्षेत्र और 4 को जनपद भर के स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: डीएम ने निकाय चुनाव के मद्देनजर शहरी क्षेत्र के स्कूल और कॉलेजों में 3 और जिले भर में 4 मई का अवकाश घोषित किया है। उन्होंने डीआईओएस और बीएसए को आदेश का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। मुजफ्फरनगर में 4 मई को निकाय चुनाव प्रस्तावित है।

52

आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन चुनाव कराने की तैयारियों में जुटा हुआ है। पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दे दिया गया है। 3 मई को पोलिंग पार्टियां ड्यूटी स्थल के लिए रवाना हो जाएंगी। 4 मई को जिले भर में मतदान होगा। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि 3 और 4 मई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है।

उन्होंने बताया कि 2 मई को जिले में विभिन्न बूथ स्थल निर्माण कार्य पूर्ण होने के मद्देनजर स्कूल कॉलेज खुलवाने की व्यवस्था की गई है। जबकि 3 मई को जनपद के सभी नगरीय स्कूल-कॉलेज में अवकाश रहेगा। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक और बीएसए को इस मामले में आदेश जारी करते हुए निर्देशित किया है।

मंगलवार को स्कूल-कॉलेजों में उपस्थिति नगण्य

मंगलवार को सुबह के समय से ही तेज बारिश के चलते जिले की स्कूल और कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति काफी कम रही। विद्यालय की ओर से अवकाश तो नहीं घोषित किया गया फिर भी बारिश के चलते स्कूल कॉलेज में छात्र-छात्रा कम संख्या में पहुंचे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img