Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

भेल प्रबंधन के खिलाफ यूनियनों का जोरदार प्रदर्शन

  • श्रमिकों का शोषण नहीं होने देंगे: राजबीर

जनवाणी संवाददाता |

रानीपुर: भेल में कार्यरत 10 यूनियनों इंटक, हीप, सीएफएफपी, एटक, बीएमटीयूए, बीकेयूएमए, बीकेकेएमएस ने मंगलवार को संयुक्त रूप से भेल हरिद्वार में भेल प्रबंधन एवं केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद बैठक का आयोजन किया।

सबसे पहले हीप मेन गेट पर प्रदर्शन किया गया जिसमें यूनियनों के पदाधिकारियो ने गेट पर भेल प्रबन्धन एवं केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करके विरोध जताया। इसके बाद सभा को शुरू किया गया। इस दौरान इंटक के महामंत्री राजबीर सिंह और एचएमएस के उपाध्यक्ष प्रेमचंद सिमरा ने सभा को संबोधित किया। कर्मचारियों ने भेल प्रबंधन से मांग की है कि वेतन में हो रही कटौती को बंद किया जाए।

बोनस एसएसआईपी एवं पीपीपी का भुगतान जल्द किया जाए। कैंटीन एवं ट्रांसपोर्ट सब्सिडी को खत्म करने के प्रस्ताव को निरस्त किया जाए। एक करोड़ का टर्म इंश्योरेंस शीघ्र लागू किया जाये। सभा का संचालन एटक के महामंत्री संदीप चौधरी ने किया। अध्यक्षता सीटू के महामंत्री केएस गुसाई ने की।

प्रदर्शन करने वालों में सौरभ त्यागी, विरेन्द्र नेगी, सुकरमपाल सिंह, मनमोहन कुमार, सुरेन्द्र कुमार, नीशू कुमार, मुकुल राज, रवि प्रताप राय, अमृत रंजन, सचिन चौहान, अश्वनी चौहान, नईम खान, इमतियाज, जितेन्द्र पटेल, सुनील कुमार, संकल्प त्यागी, अजित सिंह, दीपक कुमार, रामसंजीवन, सुनिल कुमार आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img