Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

वेस्ट यूपी में बारिश के आसार, मॉनसून पर यह बोले वैज्ञानिक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आप​का ​हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज बुधवार को मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, वेस्ट यूपी में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। अभी पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है, जिस कारण से मौसम बदला-बदला रहेगा। धीरे धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि, दिन का तापमान सामान्य से 14 डिग्री कम दर्ज किया गया। बारिश का दौर आगे भी जारी रहेगा।

दरअसल, कई दिनों से हो रही बारिश से मई की शुरूआत ठंडक से हुई है। इस बारिश ने लोगों को फरवरी जैसा अहसास दिलाया है। बता दें कि,मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बारिश 2.7 मिमी दर्ज की गई।

गेहूं के दानों में नमी अधिक होने से..

कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने बताया है कि, बारिश से गेहूं की फसल काफी प्रभावित हुई है। जो फसल कटकर खेतों में पड़ी है, उन खेतों में पानी भर गया तो उनके दाने काले पड़ जाएंगे और गेहूं के दानों में नमी अधिक होने से भंडारण में दिक्कतें आएंगी।

इसके अलावा खेतों में पानी भरने से गन्ने की छिलाई नहीं हो पा रही है और गन्ना मिलों तक नहीं पहुंच पा रहा है। साथ ही उन्होनें बताया कि, पिछले दो-तीन दिन से हो रही बारिश के बीच मेरठ की हवा साफ हो गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img