- मौके पर एसपी ने जाकर मुआयना किया
जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: सड़क पर भीख मांग रही महिला को एक बाइक सवार महिला पुरुष ने अपनी बाइक पर बैठा लिया और जंगल में ले जाकर उसकी गोद में से बच्चा छीन कर फरार हो गए महिला ने राहगीरों से अब आपबीती बताई तो उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। बच्चा छीनने का पता चलने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी डॉ धर्मवीर सिंह व सीओ सहित कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित महिला से घटना की जानकारी ली।
मध्य प्रदेश के जिला सिंगरौली के थाना सरई निवासी सुमित्रा पत्री संतोष यहां हलदौर थाना क्षेत्र के कस्बा झालू में रहकर मांगने खाने का काम कर अपना जीवन यापन कर रही थी। मंगलवार की दोपहर वह अपनी गोद में 3 माह की बच्ची लिए नहटौर नगर के रोडवेज बस स्टैंड पर लोगों से भीख मांग रही थी तभी उसके पास में एक बाइक सवार युवक जिसके साथ बुरखे में एक महिला बैठी हुई थी वह बाइक लेकर आ कर और भीख मांग रही महिला सुमित्रा व उसके छोटे बच्चे को कपड़े दिलाने का झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया।

सुमित्रा के अनुसार वह उसे लेकर पैजनिया मार्ग की ओर चल दिया और ग्राम मानकपुर के पास ले जाकर उसे बाइक पर से उतार दिया और बाइक सवार महिला व पुरुष उसका बच्चा छीनकर बाइक पर बैठकर फरार हो गए। पीड़िता ने बच्चा जाते देख शोर मचा दिया जिसके बाद मौके पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए, मगर बाइक सवार युवक का कुछ पता नहीं चल पाया राहगीरों ने मामले से पुलिस से अवगत कराया।
जिसके बाद मौके पर कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया तो एसपी डॉ धर्मवीर सिंह, सीओ धामपुर अजय अग्रवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया। वह पीड़िता से घटना की जानकारी ली पीड़िता ने पुलिस को अपने साथ हुई घटना के बारे में विस्तार से बताया। एसपी धर्मवीर सिंह ने पुलिस को घटना को खोलने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

