Tuesday, June 2, 2026
- Advertisement -

पीएफआई के शक में वेस्ट यूपी में छापे, 13 पकड़े

  • लिसाड़ीगेट से दो लोगों को हिरासत में लिया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एटीएस ने शनिवार को पॉपुलर फ्रंट आॅफ इंडिया यानी पीएफआई से कनेक्शन के आरोप में वेस्ट यूपी के शक में गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर और अमरोहा में छापेमारी की। एटीएस ने 13 लोगों को पकड़ा है। एटीएस को शक है कि सभी लोग पीएफआई एजेंटों के संपर्क में हैं। लिसाड़ीगेट से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के शाहजहां कालोनी और पीर वाली गली से दो लोगों को एटीएस उठा कर ले गई है। पीर वाली गली में अपने भाई से मिलने आए अब्दुल खालिक अंसारी को उठाया गया जबकि शाहजहां कालोनी से अताउररहमान को एटीएस पीएफआई से संबंध के शक में उठाकर ले गई है। अताउरहमान की पत्नी रुखसार ने कहा, शनिवार शाम 4 बजे कुछ लोग घर आए थे। कुछ सादी वर्दी में थे और कुछ पुलिस की वर्दी में थे।

मैं घर में अंदर थी। वो लोग आए पति का नाम पूछा और उनको लेकर चले गए। मैं जब तक घर से बाहर निकलती वो शौहर को लेकर जाने लगे। मैंने पूछा कहां ले जा रहे हो, तो कहा कि पता चल जाएगा। इतना कहकर मेरे पति को लेकर चले गए। मेरे पति का कभी पीएफआई या एसडीपीआई से संपर्क नहीं रहा। कभी पति के मुंह से ये नाम नहीं सुने । पति यहीं कालोनी में छोटा सा स्कूल चलाकर बच्चों को पढ़ाते हैं। गरीब बच्चों को पढ़ाकर वो नेक काम करते हैं। मेरी शादी को 10 साल हो चुके हैं। हम यहां से पहले आशियाना कॉलोनी में रहते थे।

PFI 1

मूल रूप से मेरे पति पिलखुवा के रहने वाले हैं। वहीं बुलंदशहर के कोतवाली थाने के पास ऊपर कोट में रहने वाले अब्दुल खालिक अंसारी अपनी पत्नी और बेटे जैद को लेकर मंगल पांडेय नगर स्थित किडनी के डाक्टर से इलाज के लिये आए थे। पत्नी को दिखाकर वो अपने भाई मलिक के घर पीर वाली गली स्थित घर चले गए। बेटे जैद ने बताया कि घर में आए हुए बीस मिनट ही हुए थे कि चार पुलिसकर्मी आए जिसमें दो वर्दी में थे ने पापा को बुलाया।

पापा जैसे ही नीचे आए पुलिसकर्मियों ने उनसे कहा कि आपसे पूछताछ करनी है। इसके बाद चारों लोग अब्दुल खालिक को लेकर चले गए। करीब तीन महीने पहले भी एटीएस ने खरखौदा, लिसाड़ीगेट, देहलीगेट सहित कई क्षेत्रों में दबिश दी थी। उस समय भी टीम ने फुरकान, मुनीर, फहीम सहित कई अन्य लोगों को पकड़ा था। एटीएस ने उस दौरान एक अधविक्ता को भी हिरासत में लिया था जो कि लंबे समय से पीएफआई से जुड़ा हुआ था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health News: हार्ट अटैक के छुपे संकेत, जिन्हें अनदेखा करना हो सकता खतरनाक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Uttarakhand News: हरिद्वार सड़क हादसा, बस पलटने से 38 यात्री घायल, एक महिला की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार...
spot_imgspot_img