Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

इस ‘मदर्स डे’ पर अपनी मां को दें खुशियों का तोहफा, ऐसे बनाएं यह दिन खास..

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। तू कितनी भोली है, तू कितनी सुंदर है, प्यारी प्यारी है, ओ मां…ओ मां… आप यह सोच रहे होंगे ​की हम यह गाना क्यों गा रहे हैं। दरअसल, हमारे पूरे भारत देश में बताया जाता है कि, मां बच्चे की पहली शिक्षक और पहली दोस्त होती है।

22 3

इसी वजह से इनका रिश्ता भी सबसे खास होता है। मां कभी अपने बच्चे से प्यार जताने कोई मौका नहीं छोड़ती। पर, व्यस्त लाइफस्टाइल की वजह से कई बार हम सभी अपनी मां को उनके खास होने का एहसास दिलाना भूल जाते हैं।

23 3

वहीं, मां के साथ अपने रिश्ते को ज्यादा मजबूत बनाने के लिए मातृ दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हर साल मई में मनाया जाता है। इस बार मदर्स डे 14 मई को मनाया जा रहा है। अगर आप इस बार अपनी माता, मम्मी, मां को कुछ सरप्राइज देने का सोच रहे हैं तो हमारे पास इसके लिए एक ऑप्शन है। तो आज हम आपको बताएंगे कुछ खास बात जो आप इस दिवस पर अपनी माता को खुश कर पाएंगे।…

सुबह नाशते में इस डिश को बनाकर करें इंमप्रेस..

24 5

अगर आप मातृ दिवस पर अपनी माता जी को खुश करना चाह रहे हैं। तो आप नाशते में कुछ स्पेशल डिश बनाकर खिलाएं। आप चाहें तो नाश्ते में उनके लिए पोहा बना सकते हैं या फिर ढ़ोकला भी ट्राई कर सकते हैं।

दरअसल, पोहा एक ऐसी डिश है जो हर किसी को पसंद भी आती है। इसे बनाना भी काफी आसान है। चाय और पोहा एक परफेक्ट नाश्ता है। या फिर बेसन से बना ढ़ोकला भी काफी मददगार साबित हो सकता है।

दोपहर के खाने में ट्राई करें ये शाही चीज..

25 5

दोस्तों अगर आपकी मम्मी को पनीर की सब्जी पसंद है तो आप इस दिन लंच में शाही पनीर और रोटी या फिर रुमाली रोटी बनाकर ट्राई कर सकती हैं। अगर उन्हें नान पसंद है तो ये भी एक अच्छा ऑप्शन है। इसके साथ चाहें तो पुलाव भी बना लें।

शाम को परोसें पनीर कटलेट

26 3

इस दिन आप अपनी माता को शाम की चाय के साथ पनीर कटलेट बना कर खिला सकते हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होते हैं।

मां को फास्टफूड पसंद है तो

27 4

यदि आपकी मम्मी स्ट्रीट फूड या फास्टफूड पसंद हैं तो आप डिनर में घर पर ही पिज्जा बनाकर खिलाएं। इसमें वही टॉपिंग्स डालें जो आपकी मम्मी को पसंद हों। इससे उनका मन जरूर खुश हो जाएगा।

मीठे में बनाएं कुछ स्पेशल

28 4

​रात के खाने के बाद हम कुछ मीठा खाते हैं। तो आप इस मदर्स डे पर डिनर के बाद अपनी मम्मी का शाही टुकड़ा बनाकर अपनी मां को खिलाना न भूलें। इसे बनाना भी काफी आसान है। इसे आप दोपहर में बनाकर फ्रिज में रख सकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img