Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

चिकित्सकों की टीम ने 125 हज यात्रियों के लगाए टीके

  • मुस्लिम फंड ट्रस्ट देवबंद के तत्वावधान में हुआ शिविर का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: मुस्लिम फंड ट्रस्ट देवबंद के तत्वावधान में शिविर का आयोजन कर हज यात्रा पर जाने वाले 124 लोगों को जरूरी टीके लगाए गए। साथ ही उनके आरटी पीसीआर टेस्ट भी किए गए।

शुक्रवार को शेखुल हिंद हॉल में जिला अस्पताल के सहयोग से आयोजित हुए शिविर में चिकित्सकों की टीम ने हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को जरूरी वैक्सीन दी। मेडिकल ऑफिसर सुधांशु सिंघल और टाडा मैनेजर महताब आलम ने कहा कि सीएमओ ऑफिस द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया है।

सभी लोग हज यात्रा के दौरान वैक्सीन प्रमाणपत्र अपने पास रखें ताकि पूछे जाने पर तुरंत दिखाए जा सकें, यह बेहद आवश्यक है। मुस्लिम फंड ट्रस्ट के मैनेजर सुहैल सिद्दीकी ने हज यात्रा पर जाने वाले सभी लोगों को मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि हज यात्रा पर जाने वाले लोगों का सेहतमंद होना जरूरी है।

इसी लिए हज यात्रियों को जरूरी टीके लगाए जाते हैं। कैंप इंचार्ज मौलाना दिलशाद कासमी ने बताया कि शिविर में कुल 124 महिला व पुरुष हज यात्रियों को टीके लगाए गए हैं। इस दौरान फहीम सिद्दीकी, फैजी सिद्दीकी, अदील सिद्दीकी, इसरार अहमद, डा. शहजाद अंजुम आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img