Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

अध्यापक ने बनाया नाबालिग छात्रा को हवस का शिकार

  • अध्यापक के पास ट्यूशन पढ़ने गई थी 15 वर्षीय किशोरी

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: ट्यूशन पढ़ने के लिए गई नाबालिग छात्रा के साथ अध्यापक द्वारा डरा धमका कर बलात्कार किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अध्यापक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शनिवार को नगर की एक कालोनी निवासी एक महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री गुरुवार को शहर में ही एक अध्यापक के यहां ट्यूशन पढऩे के लिए गई थी। आरोप है कि अध्यापक उसकी पुत्री को कोई बहाना कर रुडक़ी ले गया। जहां पर एक होटल के कमरे में उक्त अध्यापक ने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद आरोपी इस सम्बंध में कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए छात्रा को वापस देवबंद छोड़ गया।

तहरीर में कहा गया है कि अपने साथ हुए जुल्म से डरी सहमी किशोरी ने जब आप बीती सुनाई तो उनके पैरों तले जमीन निकल गई। तहरीर में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी अध्यापक के खिलाफ मुकदमा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img