Home Entertainment News Bollywood News अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने किए बाबा बदरीनाथ के दर्शन

अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने किए बाबा बदरीनाथ के दर्शन

0
अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने किए बाबा बदरीनाथ के दर्शन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री रही डिंपल कपाड़िया ने आज अपनी नातिन के साथ बदरीनाथ धाम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

मनोरंजन जगत की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री ने दर्शन के उपरांत श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्यालय में समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय से भेंट की।

समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उन्हें भगवान बदरी विशाल का प्रसाद और अंग वस्त्र भेंट किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, सहायक अभियंता गिरीश देवली आदि मौजूद रहे।