Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

सीएम नीतीश कुमार ने अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज रविवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान नीतीश के साथ में तेजस्वी यादव, मनोज झा, आप सांसद संजय सिंह, ललन सिंह और संजय झा भी मौजूद हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीतीश कुमार साल 2024 के चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को एकजुट करने की कोशिशों में जुटे हैं और लगातार विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश शनिवार को कर्नाटक में सिद्धारमैया के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद सीधे दिल्ली पहुंचे हैं। बता दें कि नीतीश इससे पहले भी अपने दिल्ली दौरे के दौरान सीएम केजरीवाल से मुलाकात कर चुके हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img