Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

बसपा सुप्रीमो ने भाजपा-कांग्रेस पर कसा तंज, ट्वीट कर कही यह बात

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: आज मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने विपक्षी पार्टी पर तंज कस्ते हुए ट्वीट कर एक बयान जारी किया है। मायावती ने कहा कि, “पिछले कुछ समय से, भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं कि कौन बड़ा ‘हिंदुत्ववादी’ और ‘हिंदू भक्त’ है।

इससे यह स्पष्ट होता है, कि दोनों अन्य सभी धर्मों की उपेक्षा कर रहे हैं, यह संविधान के खिलाफ है। इसलिए दोनों पार्टियों को दूसरे समुदायों का भी ख्याल रखना चाहिए। यही सबके लिए उचित होगा।

इसी दौरान उन्होंने कहा कि हमारे देश में हिंदुओं के अलावा मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी आदि धर्म के लोग भी रहते हैं और सभी दलों को इनका भी बराबर सम्मान और ध्यान रखना चाहिए। साथ ही सभी ऐतिहासिक स्थलों को भी सुरक्षित रखना चाहिए क्योंकि आजकल ऐतिहासिक स्थलों के साथ भी छेड़छाड़ की जा रही है।

आगे मायावती ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में दलित और आदिवासियों का उत्पीड़न हो रहा है। जल्द हो रहे विधानसभा चुनाव में इन चारों राज्यों में बसपा यह मुद्दा उठाएगी। इसके प्रति जनता को जागरूक करेगी। वहां के लिए पार्टी ने राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद और मुख्य कोऑर्डिनेटर राम जी गौतम को लगाया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img