Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

भारतीय टीम जांच में निगेटिव, अभ्यास शुरू किया 

सिडनी, भाषा: भारतीय टीम और सहयोगी स्टाफ कोरोना वायरस जांच में निगेटिव पाए गए और खिलाड़ियों ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए अभ्यास शुरू कर दिया। हाल ही में यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लेने वाले हार्दिक पंड्या, पृथ्वी साव और मोहम्मद सिराज समेत कई क्रिकेटरों ने अभ्यास सत्र में भाग लिया। बीसीसीआई ने ट्विटर पर खिलाड़ियों के आउटडोर अभ्यास और जिम सत्र की तस्वीरें डाली। स्पिनर कुलदीप यादव, तेज गेंदबाज उमेश यादव, हरफनमौला रविंद्र जडेजा, शारदुल ठाकुर और चेतेश्वर पुजारा अभ्यास करते देखे गए। तस्वीरों में तेज गेंदबाज टी नटराजन और दीपक चाहर भी नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम इस समय 14 दिन के पृथकवास पर है और पहली कोरोना जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी स्पिनर कुलदीप के साथ तस्वीर ट्विटर पर डाली।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img