जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज रविवार को कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में समस्याएं हैं। उनके समाधान के लिए अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए पर चर्चा होनी चाहिए।
मणिशंकर अय्यर से पत्रकारों ने जम्मू-कश्मीर को लेकर सवाल किए, तो उन्होंने कहा कि सब बातों से साफ होता है कि जम्मू-कश्मीर में समस्याएं हैं। यहां की समस्याओं के समाधान की शुरुआत अनुच्छेद 370 पर चर्चा करके की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 पर चर्चा हो और सभी की सहमति हो।
#WATCH | "Problems are there in Jammu and Kashmir and to solve them a discussion should be done on Article 370 and Article 35A…," said Congress leader Mani Shankar Aiyar, in Delhi yesterday pic.twitter.com/E6In43HuLH
— ANI (@ANI) June 18, 2023

