Home Delhi NCR दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, भीषण गर्मी से मिली राहत

दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, भीषण गर्मी से मिली राहत

0
दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, भीषण गर्मी से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रिमझिम बारिश के बाद मौसम काफी खुशनुमा हो गया गया है। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद अब दिल्ली वालों को राहत मिली है। वहीं आज बुधवार को मौसम विभाग ने भी जानकारी दी है।

बताया जा रहा है कि 22 जून तक तापमान 38-39 डिग्री के बीच व न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच बना रहेगा।

गुजरात में बिपरजॉय चक्रवात का असर कम होने से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिला है।

बता दें कि मौसम में बदलाव से तेज आंधी के साथ कुछ इलाकों में बारिश हुई। इससे लोगों ने गर्मी से कुछ राहत महसूस की है।