जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: बहुजन मुक्ति पार्टी की एक बैठक ग्राम बिजौली हापुर रोड पर सुखबीर सिंह के आवास पर हुई जिसमें बहुजन समाज पर बढ़ती हुई जनसमस्याओं चिंता व्यक्त की गई। इसकी मुख्य वजह वक्ताओं ने ईवीएम मशीन को बताया। पश्चिमांचल महासचिव एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आरडी वाड्रा ने अपने वक्तव्य में कहा कि बहुजन समाज ईवीएम के चुनाव से कभी आगे नहीं बढ़ सकता। उसे बैलट पेपर लाओ-विदेशी हटाओ अभियान चलाना होगा।
हाल ही में सम्पन्न हुए बिहार चुनाव के पर भी चर्चा की गई जिसमें ईवीएम से धमाकेदार घोटाले का अरोप लगाते हुए इसकी घोर निंदा की। वर्तमान सरकार की गलत नीतियों पर अफसोस किया गया। लोकतंत्र में इस तरह के घोटाले द्वारा कब्जा कर सरकार बना लेना यह कौन सा न्याय है।
नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाकर बीजेपी की रणनीति है। वह ईवीएम के मुद्दे को दबाकर रखना चाहती है। ऐसे ही जम्मू-कश्मीर में भी उन्होंने कब्जा कर ओबीसी, एससीएसटी व माइनॉरिटी को धोखा दे रही है। मानवता सबसे बड़ा धर्म है और यह हिंदुत्व को लेकर मुद्दा बनाते हैं।
आज समाज में भुखमरी, बेरोजगारी, लाचारी और बहुजन समाज के गरीब मजलूम लड़कियों व लड़कों पर अत्याचार हो रहे हैं। अभी वर्तमान में गुलनाज नाम की एक लड़की को बिहार में जलाकर मार दी गई। उस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। हम जल्द ही उन लोगों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा की मांग करते हैं।
देश में निष्पक्ष कार्य होने चाहिए। बहुजन मुक्ति पार्टी आएगी तभी बहुजन समाज को न्याय मिल पाएगा अन्यथा ब्राह्मणवादी व्यवस्था के सब गुलाम बनकर रह जाएंगे। बैठक में आरडी गादरे, जगन नाथ सिंह, मेवा हरजिंदर पाल, मेवा संजय कुमार, कालू सिंह बिजौली, सुखबीर सिंह, हरेंद्र सिंह, रहमान खान, मोहम्मद आरिफ, सुलेमान सिंह, सुरेश, अनुराग सिंह, रियासत अली, शाहबाज खान आदि मौजूद रहे।

