जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी के भक्तों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने सहारनपुर से देहरादून तक रेलवे लाइन बिछाने के लिए सर्वे का बजट जारी कर दिया है। यह रेलवे लाइन सिद्ध पीठ मां शाकुंभरी देवी से होकर गुजरेगी।
ट्रेन के संचालन के लिए पहाड़ियों को काटकर सुरंग बनाई जाएगी और कई नदियों पर पुलों का निर्माण भी किया जायेगा। एक से डेढ़ साल के बीच पूरा किया जाएगा सर्वे का काम। जिसके बाद 81 किलोमीटर की नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। सहारनपुर पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने मीडिया को यह जानकारी दी है।