Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

ईद-उल-अजहा पर पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज गुरुवार को ईद-उल-अजहा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, द्रोपदी मुर्मू समेत कई नेताओं ने मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

वहीं पीएम मोदी ने शेख नवाज अल अहमद अल जबेर अल सबा, कुवैत के शासक, शेख मिशल अल अहमद अल जबेर अल सबा, कुबैत राज्य के क्राउन प्रिंस, शेख अहमद नवाज अल अहमद अल सबा, कुवैत के पीएम और कुवैत के लोगों को भारत की तरफ से ईद की बधाई दी।

पीएम मोदी ने अपने निजी पत्र में लिखा कि ईद उल अधा का पवित्र त्योहार भारत में लाखो मुसलमानों द्वारा मनाया जाता है। यह हमें त्याग, करूणा, भाईचारे की याद दिलाता है जो एक शांतिपूर्ण और समावेशी दुनिया के निर्माण के लिए आवश्यक है और जिसकी हम इच्छा रखते है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईद-उल-अजहा पर ट्वीट कर लिखा कि ईद मुबारक! यह शुभ अवसर सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशहाली लाए।

वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने देश व दुनिया में रहने वाले सभी भारतीय भाईयों एवं बहनों को ईद-अल-अज़हा त्योहार की दिली मुबारकबाद व शुभकामनायें।

राष्ट्रीयपति द्रोपदी मुर्मू ने भी ट्वीट कर कहा कि ईद-अल-अज़हा के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। ईद-अल-अज़हा प्रेम, त्याग और बलिदान का पवित्र त्योहार है। यह त्योहार हमें त्याग के मार्ग पर चलने और नि:स्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। आइए, इस अवसर पर हम सब समाज में आपसी भाईचारे और परस्पर सौहार्द को बढ़ाने का संकल्प लें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img