Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

सहिथी फार्मा में लगी भीषण आग, दो लोग गंभीर रूप से घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के अनकपल्ली में अच्युतापुरम औद्योगिक विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थित सहिथी फार्मा में आग लग गई। इससे लोगो में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस भीषण हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जहां घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम और चार दमकल गाड़ियां पहुंची और आग को बुझाने की कोशिश करने लगी। अनकपल्ली एसपी मुरली कृष्णा ने बताया कि टीम फिलहाल बचाव कार्य में जुटी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में प्रबंधन की ओर से कोई लापरवाही हुई है या नहीं, इसकी जांच की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img