Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

मुख्यमंत्री आफिस और आवास के 10 कर्मी कोरोना पॉजिटिव

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजस्थान मुख्यमंत्री कार्यालय और निवास स्थान के 10 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एहतियात बरतते हुए सभी पूर्व निर्धारित बैठकें रद्द कर दी हैं। राजस्थान सरकार की ओर से गुरुवार को यह जानकारी दी गई।

सात सितंबर से खुलेंगे सभी धार्मिक स्थल

इससे पहले कोरोना महामारी के बीच गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला किया। प्रदेश में सात सितंबर से सभी धार्मिक स्थल खुल जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ कोरोना को लेकर बुधवार को हुई मीटिंग के बाद यह फैसला लिया गया है। इसे लेकर निर्देश भी जारी किए गए हैं।

जारी निर्देश के मुताबिक, सभी श्रद्धालु मास्क लगाकर आएंगे और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भगवान का दर्शन करना होगा। समय-समय पर इन धार्मिक स्थलों को सैनिटाइज भी करना होगा। वहीं, जिले के कलेक्टर और एसपी बड़े धार्मिक स्थलों का दौरा कर इंतजाम का जायजा लेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.