Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

भैयादूज: बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना

  • शहरभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भैयादूज का पर्व

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भाई-बहन का त्योहार भैयादूज सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों का तिलक करने के बाद ही जल ग्रहण किया और उनकी लंबी उम्र और सलामती की कामना कर मिठाई व गोला भेंट किया। वहीं भाइयों ने बदले में बहनों को उपहार दिए।

वहीं, भाइयों का तिलक करने के लिए बहने दूसरे शहरों से भी अपने भाइयों के घर पहुुंची और उनका तिलक किया। वहीं, दूसरी ओर शहरों में रहने और काम करने वाले भाई भी लंबा सफर तय करके बहनों तक पहुंचे। बहनों ने थाली में हल्दी, चावल, रोली, मिठाई और गोला रखकर भाई का टीका किया तो भाइयों ने अपनी श्रद्धा के अनुसार बहनों को उपहार भेंट किए।

06 8

वीडियो कॉलिंग से किया भाइयों का टीका

कोविड-19 के चलते जो भाई अपनी बहनों से नहीं मिल पाए उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए ही त्योहार मनाया। बहनों ने टीका वीडियो कॉल के माध्यम से किया। वहीं, भाइयों ने अपनी छोटी बहनों को आशीर्वाद दिया और बड़ी बहनों का आशीर्वाद लिया। भैयादूज पर बसों व ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए बहुत सी बहनों ने अपने भाइयों का टीका वीडियो कॉल पर कर ही रस्म निभाई।

खूब बिकी मिठाइयां

08 9

भैयादूज पर बहनों द्वारा भाइयों को तिलक करने के बाद मिठाई खिलाना शगुन माना जाता है। इसलिए मिठाइयों की दुकानों पर काफी भीड़ भाड़ रही। सुबह से लेकर शाम तक मिठाई की दुकानों पर भीड़ लगी रही। वहीं, गिफ्ट शॉप पर भी भाई अपनी बहनों के लिए उपहार लेने पहुंचे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...
spot_imgspot_img