Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

एसओजी टीम पर हमला, सिपाही गिरफ्तार

  • आरोपी शुभम का चाचा भी भेजा गया जेल

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: फलावदा पुलिस और एसओजी टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया। जेल भेजे गए आरोपियों में आरोपी शुभम का बड़ा भाई नीटू भी शामिल है। नीटू यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है।

जेल जाने वाले आरोपियों में हत्यारोपी का सगा चाचा भी शामिल है। फलावदा में हत्या के प्रकरण में शामिल धंजू गांव निवासी शुभम की गिरफ्तारी के लिए फलावदा थाना प्रभारी शिववीर भदोरिया एवं एसओजी प्रभारी वरुण शर्मा फोर्स के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए आए थे। इसी बीच आरोपी के परिवार वालों ने टीम के साथ अभद्रता कर दी थी और नौबत हाथापाई तक आ गई थी।

जिसके बाद पुलिस ने 20 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ पल्लवपुरम थाने पर मुकदमा कायम किया था। इस प्रकरण में आरोपी शुभम का बड़ा भाई नीटू भी शामिल था। पल्लवपुरम में दर्ज किए गए मुकदमे में धारा 147, 148, 332, 353, 393, 504 एवं 7ला क्रिमिनल ऐक्ट शामिल है।

पकड़े गए आरोपियों में मुनेश पुत्र ईश्वर नीटू पुत्र सूरज सूरज पुत्र स्व. ईश्वर सिंह नरेश पुत्र स्वर्गीय ईश्वर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी पल्लवपुरम ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय में जेल भेज दिया है मुकदमे में अन्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img