
सवाल यह है कि प्रधानमंत्री मोदी 14 जुलाई को बैस्टिल दिवस समारोह में पैरिस जा पाते हैं या नहीं? फ्रांस हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की चपेट में है। 14 जुलाई 1789 को राष्ट्रीय समारोह होता है। मध्ययुगीन किला बैस्टिल कभी क्रूरता का प्रतीक रहा था, जिसे 1417 में जेल के रूप में इस्तेमाल किया जाने लगा था। बोरबॉन शासकों के समय राजनीतिक कैदियों को वहां रखा जाता था। बोरबॉन राजाओं का कालखंड, 1589 से 1793, और 1814 से 1830 रहा है। पैरिस के पूरब में अवस्थित प्राचीन ह्यबैस्टिलह्य का किला बोरबॉन के कठोर शासन का प्रतीक था, जिसे जनता ने नेस्तोनाबूद कर दिया था। तो क्या आज का फ्रांस मध्ययुगीन बोरबॉन शासकों की तरह है?