Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

आसिफ भारती की हत्या के आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गौ रक्षा दल के सदस्य आसिफ भारती की हत्या करने वाले दो नामजद आरोपियों को ब्रह्मपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद की है।

थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने आठ जुलाई को शाम पांच बजे भूमिया पुल से लिसाड़ी रोड पर कब्रिस्तान के सामने पुरानी रंजिश को लेकर आदिल पुत्र काले खाँ उर्फ कल्लू निवासी नीचा सद्दीकनगर थाना लिसाडीगेट मेरठ व इसके साथियों द्वारा आसिफ भारती पुत्र शकील निवासी नीचा संददीकनगर थाना लिसाडी गेट मेरठ की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

घटना के संबंध में थाना ब्रह्मपुरी पर काला बाबू आदि 07 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा 2 अभियुक्त-आदिल पुत्र काले खाँ उर्फ कल्लू निवासी नीचा सद्दीकनगर थाना लिसाडीगेट और सुऐब पुत्र फारूख निवासी नीचा सद्दीकनगर थाना लिसाडीगेट मेरठ को नूरनगर कट से गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल मय 04 जिन्दा कारतूस व 02 मैगजीन .32 बोर तथा एक मोटर साइकिल बरामद हुई है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img