Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

चटख धूप से मिली फौरी राहत

  • मानसून की बारिश ने एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: कई दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद गुरुवार को दिन में चटख धूप निकली तो लोगों ने फौरी राहत महसूस की है। इस बार श्रावण के महीने में मानसून की बारिश ने एक दशक का रिकॉर्डÞ तोड़ दिया था। यह बारिश इस बार कहर बरसा रही थी, लेकिन अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ और खिली धूप निकली।

जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस महसूस की है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो उनका कहना है कि अभी मौसम में बदलाव होगा। खिली धूप निकलने से लोगों ने राहत तो महसूस की है, लेकिन उमस का प्रकोप बढ़ गया है। जिसके चलते गर्मी का एहसास हुआ है। कई दिनों से लगातार तापमान में गिरावट आ रही थी, लेकिन खिली धूप निकली तो फिर से पारा 30 डिग्री पर पहुंच गया है।

उमस बढ़ने से लोग दिन में गर्मी का एहसास करते हुए नजर आए। राजकीय मौसम वैधशाला पर गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 98 एवं न्यूनतम आर्द्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा का रुख सुबह शांत रहा, लेकिन शाम को चार किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंका गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही के अनुसार अभी मौसम में बदलाव होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img