Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

रजवाहा पटरी पर उमड़ रही कांवड़ियों की भीड़

  • दर्जनों शिविर भी सजे, गंगनहर पटरी पर कम हुई संख्या

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: जलाभिषेक का समय नजदीक आते ही रजवाहा पटरी पर कांवड़ियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। पुरामहादेव जाने वाले कांवड़ियों के जत्थे बड़ी संख्या में गंगनहर पटरी से गुजर रहे हैं। वहीं, नगर में भी कांवड़ियों की आमद शुरू हो गई है।

गुरुवार को रजवाहा पटरी से बड़ी संख्या में कांवड़िये गुजरे। जिनमें युवाओं के साथ महिला, बुजुर्ग और बच्चें भी शामिल रहे। वहीं, रजवाहा पटरी पर दर्जनों विशाल सेवा शिविरों में सेवादार कांवड़ियों की जमकर सेवा कर रहे हैं। कांवड़ियों को खूब लजीज व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं।

06 13

जलाभिषेक में दो दिन का समय शेष रह गया है। जिसके चलते कांवड़ियों ने अपनी चाल तेज कर दी है। गंगनहर पटरी पर कांवड़ियों की संख्या कम हो गई है। पटरी से इस समय डाक कांवड़ बड़ी संख्या में गुजर रही है। बाइकों पर सवार कांवड़िये हरिद्वार के लिए रवाना हो रहे हैं। पटरी पर ट्रैफिक बढ़ने के चतले पुलिस भी पूरी तरह सतर्क है। वहीं, रजवाहा पटरी पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई है।

पुरामहादेव जाने वाले कांवड़िये रजवाहा पटरी से गुजर रहे हैं। गुरुवार को भी हजारों की संख्या में कांवड़िया गंगनहर पटरी से गुजरे। पूरी पटरी पर माहौल शिवमय हो गया है। वहीं सेवादार भी कांवड़ियों की सेवा करने में काई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रत्येक गांव के निकट बड़े-बड़े सेवा शिविर लगे हुए हैं।

08 11

जिनमें सेवादार कांवड़ियों के लिए कढ़ाई के दूध से लेकर, चाट-पकौड़ी, पूरी-सब्जी, खीर, फल, जलेबी तमाम तरह के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात है। वहीं अधिकारी भी लगातार पटरी का निरीक्षण कर रहे हैं। हालांकि रजवाहा पटरी पर पुलिस का इंतजाम कम नजर आया।

गंगनहर पटरी हुई फीकी

गंगनहर पटरी पर कांवड़ियों की संख्या बहुत कम हो गई है। चंद कांवड़िये पटरी से गुजर रहे हैं। वह भी समय की कमी को देखते हुए तेज चालक से आगे बढ़े जा रहे हैं। वहीं, पटरी पर डाक कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई है। पैदल कांवड़ियों की संख्या कम होते ही पटरी पर सेवा शिविर भी उखड़ने शुरू हो गए हैं।

कांवड़ियों की सेवा करने से पूरी होती है मनोकामना

कांवड़ यात्रा में मजबूत आस्था देखने को मिल रही है। रिटायर्ड फौजी सचिन चौधरी ने बताया कि 12 वर्ष पूर्व ग्रामीणों के सहयोग से सबसे पहले उन्होंने गंगनहर पटरी पर सेवा शिविर लगाना शुरू किया था। उस समय छोटा शिविर लगता था। मगर ग्रामीणों का सहयोग बढ़ता गया तो विशाल शिविर लगने लगा। करीब 12 सालों से वह कांवड़ियों की सेवा कर रहेहैं। जिसमें बुजुर्गों से लेकर नौजवान और महिलाओं व बच्चों तक का सहयोग रहता है।

मान सिंह ने बताया कि गांव के सभ जिम्मेदार लोग सेवा शिविर की कमान संभालते हैं। युवा भाग दौड़ का कार्य करते हैं। मुंशी चेयरमैन का कहना है कि हमारा उद्देश्य रहता है कि कांवड़ियों को सभी प्रकार की सुविधा मिले। मोनू चौधरी का कहना है कि हम युवाओं का पूरा गु्रप कांवड़ियों की श्रद्धा के साथ सेवा करते हैं।

10 10

कैप्टन अरविंद कुमार का कहना है कि पूरे गांव के लोग मिलकर कांवड़ियों की सेवा करने का काम करते हैं। भगवान भोलेनाथ कांवड़ियों की सेवा करने मात्र से ही मनोकामना पूरी करते हैं। इसके अलावा गंगनहर पटरी पर लगने वाले अन्य सेवा शिविरों में भी लोग पूरी श्रद्धा के साथ कांवड़ियों की सेवा कर रहे हैं।

शिवमय हुआ मेरठ बुलंदशहर मार्ग

खरखौदा: मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर कांवड़ियों के जनसैलाब से संपूर्ण मार्ग शिवमय हो गया है। बड़ी कांवड़ व झांकी लोगों के आकर्षित का केंद्र बन रही है। हापुड़, गुलावठी, बुलंदशहर, खुर्जा आदि क्षेत्रों के कांवड़िये गौमुख, हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों के जनसैलाब खरखौदा से गुजरना शुरू हो गया है।

बम भोले जयकारों के साथ बढ़ रहे शिवभक्त

किठौर: शिवरात्रि के नजदीक आते ही मेरठ-गढ़ मार्ग पर कांवड़ियों की आमद अधिक होनी शुरू हो गई है। गंगोत्री, यमुनोत्री, ऋषिकेश, हरिद्वार व ब्रजघाट से आने वाले कांवड़िये बम-बम के जयघोष के साथ अपने-अपने गंतव्य को चल रहे हैं। मार्ग के दोनों ओर से शिवभक्तों के आने से केसरिया होना शुरू हो गया है। शुक्रवार को मार्ग पर शिवभक्तों की संख्या अधिक रहेगी। मार्ग पर किठौर, शाहजहांपुर, नंगली, शोल्दा, हसनपुरकलां में जगह-जगह लगभग 20 शिविर लगाएं गए हैं।

जहां भोजन, विश्राम व चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। बाजारों में जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात है। चार दिन पूर्व मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। चौपहिया वाहनों को मवाना मार्ग व हापुड़ मार्ग की ओर भेजा जा रहा है। इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि पुलिस बल जगह-जगह तैनात है। शिविरों का निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस अलर्ट मोड में है।

कुलीमानपुर की टीम का स्वागत

शाहजहांपुर में कांवड़ सेवा शिविर में बृजघाट से 131 लीटर जल लेकर आ रहे कुलीमानपुर निवासी पवन सिंह एवं उनकी पूरी टीम का माला पहनकर स्वागत किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img