झालू: झालू के ग्राम खारी में जरीना पत्नी मरहूम यूसुफ का शव मकान के कमरे में पड़ा मिला। कमरे से रक्त का रिसाव होते देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुत्र को दी। सूचना पर पहुंचे पुत्र ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया।
मौके पर पहुंची पुलिस को मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने शव को सील कर जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतका के दो पुत्र थे जो बाहर काम करते हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।