- विनायक कॉलेज का बीएससी होमसाइंस का परीक्षाफल रहा शत-प्रतिशत
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: विनायक कॉलेज का बीएससी होमसाइंस का तृतीय वर्ष का परीक्षाफल घोषित किया गया जो शतप्रतिशत रहा। छात्रा फरहीन ने प्रथम, हिमानी ने द्वितीय व हेमा रानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विनायक कॉलेज के बीएससी होम साइंस का तृतीय वर्ष का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। फरहीन ने 74 .30 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम स्थान, हिमानी ने 73. 90 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय स्थान व हेमा रानी ने 73. 80 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंध निदेशक राकेश मलिक ने छात्राओं के उज्जवल भविषय की कामना करते हुए बीएससी होम साइंस तृतीय वर्ष में सभी मेधावी छात्राओं को बधाई दी।

