- अमर हरी सनातन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार
जनवाणी संवाददाता |
थानाभवन: नगर के अमर हरी सनातन शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कस्बे में इंद्राणियों ने भव्य कलश यात्रा निकाली। थानाभवन में स्थित अमर हरी सनातन शिव मंदिर का हाल ही में जीर्णोद्धार किया गया है। जिसमें देव मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए बुधवार को 31 इंद्राणियों ने भव्य कलश यात्रा निकाली।
इसके साथ ही देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी प्रारंभ हो गई। कलश यात्रा में इंद्राणियों ने सोशल डिस्टेंसिंग व कोरोना की गाइड लाइन का पालन किया। महंत स्वामी रामदेव महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी अमर हरि सनातन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद हिंदू धर्म के अनुसार मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का होना जरूरी है।
इसी को लेकर कस्बे की महिला श्रद्धालुओं ने सनातन शिव हरी मंदिर से कलश यात्रा का शुभारम्भ करते हुए कस्बे के कई धार्मिक स्थलों से जल धारण करते हुए अंत में कलश यात्रा सनातन शिव हरी मंदिर पर समाप्त की। उन्होंने बताया कि कोरोना संकट के चलते कार्यक्रम को अति सूक्ष्म किया गया है।
कलश यात्रा में शामिल होने वाली महिला श्रद्धालुओं में वीणा बवेजा, राज अनेजा, पूजा तनेजा, सोनिया, अनीता, सुनीता, सीमा, संतोष देवी, रेखा, नीलम, पूजा चावला, भावना शर्मा, कनिका, दीक्षा, लवी, नेहा आदि प्रमुख थीं।

