Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

तहसीलदार ने 42 बीघा शत्रु संपत्ति को कराया कब्जामुक्त

  • काफी लंबे समय से शत्रु संपत्ति पर कब्जे की हो रही थी शिकायत

जनवाणी संवाददाता |

नगीना: तहसीलदार ने राजस्व विभाग की टीम के साथ शत्रु संपत्ति पर ट्रैक्टर चलवाकर कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। बुधवार की दोपहर थाना क्षेत्र के ग्राम अल्हेदादपुर के मौजा जहांगीरपुर बुड़ में लगभग 42 बीघा शत्रु संपत्ति तहसील रिकॉर्ड में दर्ज है।

जिस पर नगीना के मोहल्ला मनिहारी सराय के मुकर्रम व अखलाक सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों ने वर्षों से कब्जा कर फसलें बो रखी थी। राजस्व विभाग ने शत्रु संपत्ति पर कब्जा मुक्त कराने को बुधवार को टीम तहसीलदार हामिद हुसैन अंसारी व लेखपाल मोहित शर्मा राजस्व विभाग की टीम व भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शत्रु संपत्ति पर खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलवा कर उसको कब्जा मुक्त कराया। तहसीलदार ने कब्जा करने वालों को चेतावनी दी कि अगर भविष्य में उक्त जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की तो कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img