Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

दो पक्ष में चले लाठी-डंडे, 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज

जनवाणी सवांददाता |

छुटमलपुर: देर रात बुड्ढाखेड़ा पुंडीर में हल्की कहा सुनी के बाद दो पक्ष के लोगों मे जमकर लाठी डंडे व पथराव हुआ। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामले को शांत कराया, घायलों को फतेहपुर सीएचसी भर्ती कराया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात। पुलिस ने दोनों पक्षों के 16 लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

जानकारी के अनुसार बीती रात बुड्ढाखेड़ा पुंडीर में हल्की कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया जिसके बाद घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया।

थाना प्रभारी प्रमोद रावल ने जानकारी देते हुए बताया कि शराब पीकर गली में जा रहे एक युवक को दूसरे पक्ष के लोग ने कुछ कह दिया जिसके बाद दोनों लोगों मे मारपीट शुरू हो गई।

उसके बाद दोनों ओर से दर्जनो लोग आमने सामने हो गए। लाठी डंडे चले पथराव की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस बल गांव में पहुचा जहा मामले को शांत कराया गया। घायल राजन, रविन्द्र शीशपाल,रितु, बाला, सुशीला, रविन्द्र, के हल्की चोटे आई जिन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल भर्ती कराया गया।

एक पक्ष के रविन्द्र व दूसरे पक्ष की सुशीला की ओर से तहरीर आई जिसमे 16 लोगों के विरुद्ध मुकदमा कायम कर दिया है वही एहतियातन गांव में पीएसी बल तैनात किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...

Gold Silver Rate: कीमती धातुओं में उछाल, चांदी 2.44 लाख, सोना 1.55 लाख के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में सोने-चांदी की कीमतों...

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...
spot_imgspot_img