Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

ईडी का बड़ा एक्शन, लालू यादव के परिवार की संपत्तियां अटैच कीं

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सोमवार को ईडी यानि प्रवर्तन निदेशालय ने लालू प्रसाद यादव के परिवार व अन्य के खिलाफ एक्शन लेते हुए नौकरी के बदले जमीन मामले में उनसे जुड़ी छह करोड़ की संपत्ति अटैच कर ली है। संपत्तियां पटना और गाजियाबाद में बताई जा रही हैं। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने कथित रेलवे नौकरियों के बदले जमीन घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, उनके परिवार और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत कुछ संपत्तियां कुर्क की हैं। एजेंसी ने संपत्तियों को कुर्क करने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत आदेश जारी किया है।

इस मामले में ईडी ने पिछले कुछ महीनों में लालू प्रसाद की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, बेटियों मीसा भारती, चंदा यादव और रागिनी यादव सहित उनके बच्चों का बयान दर्ज किया था। कथित घोटाला उस वक्त का है, जब लालू यूपीए-1 सरकार में रेल मंत्री थे।

ईडी और सीबीआई का आरोप है कि 2004-09 के दौरान भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में ग्रुप-डी पदों पर विभिन्न व्यक्तियों को नियुक्त किया गया था और बदले में संबंधित व्यक्तियों ने अपनी जमीन लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों को हस्तांतरित कर दी थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img