Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

डंपिंग ग्राउंड से परेशान लोगों ने शुरू किया पलायन

  • बस्ती में एक परिवार ने किया पलायन, सामान समेटकर परिवार संग निकला
  • लोगों ने किया नगर पालिका के खिलाफ हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: नगर पालिका पूरी तरह से मनमानी पर उतरी हुई है। पालिका प्रशासन को लोगों की समस्या से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। डंपिंग ग्राउंड के आसपास बसे लोगों ने पोस्टर लगाकर यहां से पलायन की घोषणा कर दी है। सोमवार को एक परिवार ने बस्ती से पलायन भी कर दिया। मकान से सामान भरा और ताला लगाकर परिवार समेत चला गया। वहीं नाराज लोगों ने सोमवार को भी नगर पालिका खिलाफ जमकर हंगामा किया।

38

बता दें कि नगर पालिका ने तहसील रोड पर आबादी के बीच डंपिंग ग्राउंड बना दिया है। रोडवेज बस अड्डे का सपना दिखाकर यहां कूड़े के पहाड़ खड़े कर दिए हैं। जिससे आसपास बसे लोगों का जीवन नरक हो गया है। गंदगी के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। लंबे समय से लोग आबादी के बीच से कूड़ाघर हटवाने की मांग कर रहे हैं। मगर पालिका प्रशासन पर कोई असर नहीं हो रहा है। जिसके चलते यहां के लोगों ने अपने घरों पर पलायन के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं।

लोगों का कहना है कि पालिका उनकी सुन नहीं रही है। इसलिए वह घर बेचकर जाने को मजबूर हैं। सोमवार को पलायन भी शुरू हो गया। मुकेश सैनी अपने परिवार समेत मकान से सामान भरकर चला गया। उसका कहना है कि मकान बिकने का इंतजार किया तो बीमारी से मर जाएंगे। वहीं, नाराज लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ जमकर हंगामा किया। इस संबंध में ईओ शशि प्रभा चौधरी का कहना है कि इस ओर काम किया जा रहा है। जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

पैंठ में फड़ न लगने पर किया पालिका का घेराव

साप्ताहिक पैंठ में नगर पालिका द्वारा एरिया कम करने के विरोध में सोमवार को पीड़ितों ने पालिका का घेराव कर दिया। उन्होंने ईओ मिलकर समस्या के समाधान की मांग की। ईओ ने अगली पैंठ लगने तक समाधान करने और सभी के फड़ लगवाने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। लोगों ने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं होता है कि वह नगर पालिका में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे।

दरअसल, सरधना में प्रत्येक रविवार को नगर पालिका द्वारा साप्ताहिक पैंठ लगवाने का काम किया जाता है। पिछले कुछ पैंठ से नगर पालिका ने पैंक के दो स्थानों पर फड़ लगाने पर रोक लगा दी है। करीब आधा एरिया पालिका ने पैंठ का खत्म कर दिया है। जिससे ऐसे सैंकड़ों लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है, जो सालों से यहां फड़ लगाते रहे हैं। बीते रविवार को लोगों ने इसके विरोध में पैंठ स्थल पर हंगामा किया था। सोमवार को पीड़ितों ने नगर पालिका का घेराव किया।

37

उन्होंने ऐनुद्दीन शाह के नेतृत्व में ईओ से मुलाकात की और अपनी पीड़ा सुनाई। ईओ शशि प्रभा चौधरी ने कहा कि अगली पैंठ लगने तक समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। नगर पालिका द्वारा सभी के फड़ लगवाने की व्यवस्था कर दी जाएगी। लोगों ने कहा कि यदि समाधान नहीं होता है कि वह नगर पालिका में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। इस मौके पर मुख्तार खान, नईम प्रधान, नदीम, इमरान, जावेद आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

एआई पर बदला सैम ऑल्टमैन का नजरिया, बोले- इंसानों की जगह लेना आसान नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन...
spot_imgspot_img