नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म “ओएमजी 2” को लेकर एक अपडेट सामने आया है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसमे लोगों ने कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई थी।

इन सीन्स को लेकर सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को फिल्म में बदलाव करने को कहा था लेकिन अब ये रिपोर्ट सामने आ रही है कि ओएमजी 2 ने बिना किसी कट के सीबीएफसी टेस्ट पास कर लिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही अक्षय के फैंस काफी खुश हैं।
मनोरंजन जगत से मिली जानकारी के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को अक्षय कुमार के किरदार को बदलने के लिए कहा है। अब उनके रोल को भगवान शिव से बदलकर दूत करने की तैयारी हो रही है। वहीँ, ओएमजी 2 को सेंसर बोर्ड से ए सर्टिफिकेट मिला है।


